newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu tips while sleeping: कहीं आप भी तो नहीं रखते सिरहाने के पास ये चीजें, कर देंगी आपको बर्बाद!

Vastu tips while sleeping: कई बार ये चीजें वास्तु दोष का कारण बन जाती है। ये चीजें हमारे जीवन पर नकारात्मक असर भी डालती है। आज हम आपको हमारी इस खबर में बताएंगे ऐसी ही चीजों के बारे में जिसे आपको भूलकर भी अपने सिरहाने के नीचे या फिर आस-पास नहीं रखना चाहिए…

नई दिल्ली। वास्तु का हमारे जीवन में खासा महत्व होता है। भले ही घर बनवाना हो, खाना खाना हो या फिर कोई और चीज वास्तु का ख्याल रखकर ही हर चीजों में वास्तु का ख्याल रखा जाता है। बात अगर सोने की करें तो दिनभर की थकान के बाद लोग बिस्तर पर जैसे-तैसे सो जाते हैं। कई लोगों को आदत होती है कि वो अपनी ज्यादातर चीजें अपने सिरहाने के पास में ही रख देते हैं और ऐसे ही सो जाते हैं। कई बार ये चीजें वास्तु दोष का कारण बन जाती है। ये चीजें हमारे जीवन पर नकारात्मक असर भी डालती है। आज हम आपको हमारी इस खबर में बताएंगे ऐसी ही चीजों के बारे में जिसे आपको भूलकर भी अपने सिरहाने के नीचे या फिर आस-पास नहीं रखना चाहिए…

sleep

शीशा- बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो बार-बार अपना चेहरा देखते रहते हैं और सोते समय वो इसे अपने सिरहाने के पास ही रख लेते हैं लेकिन कभी भी आपको इसे सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे वैवाहिक जीवन में भी समस्या होने लगती है।

किताबें- कई लोगों को किताबें पढ़ने की आदत होती है लेकिन सोने से पहले वो इसे सिरहाने के पास ही रख लेते हैं और सो जाते हैं। ये भी व्यक्ति की जिंदगी में बुरा असर डालती है।

sleeping

दवाइयां- वास्तु की मानें तो कभी भी दवाइयों को भी सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए। अगर कोई बीमार भी है तो उसे सोने से पहले ही दवाई खिला दें और बाद में दवाइयों को कहीं संभाल कर रख दें।

पानी- बहुत से लोग सोते समय सिरहाने के पास पानी की बोतल रख लेते हैं और ऐसे ही सो जाते हैं। वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्रमा पर असर पड़ता है और आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इलेक्ट्रॉनिक चीजें- कई लोगों को आदत होती है कि वो इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे कि मोबाइल, घड़ी, फोन, लैपटॉप भी तकिए के पास रखकर सो जाते हैं। वास्तु के अनुसार इन चीजों से जीवन में नकारात्मक असर पड़ता है।

sleep

पर्स- बहुत से लोगों को आदत होती है कि वो अपने सिरहाने के नीचे पर्स रखकर सो जाते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती है। इसके अलावा ऐसे लोगों के रिश्तों में भी अक्सर लड़ाई-झगड़े जैसी चीजें देखने को मिलती है।

गोल्ड- बहुत से लोग सोने से बनी चीजों को पहनना पसंद करते हैं लेकिन सोते वक्त ये लोग इन चीजों को उतारकर अपने सिरहाने रख देते हैं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे उस व्यक्ति के अंदर गुस्सा बढ़ता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।