newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhadrapa Amavasya 2023: भाद्रपद अमावस्या के दिन करें ये उपाय, शनि और पितृ दोष से एकसाथ मिलेगा छुटकारा

Bhadrapa Amavasya 2023: अगर आप शनि दोष या फिर पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो भी भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2023) आपके लिए फायदेमंद हैं। कुछ खास उपायों को कर आप शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

नई दिल्ली। आज 14 सितंबर 2023 को भाद्रपद अमावस्या मनाई जा रही है। भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya) पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। शास्त्रों में अमावस्या का दिन श्राद्ध कर्म करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप अपने पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति चाहते हैं तो अमावस्या के दिन आपको श्राद्ध कर्म और तर्पण जैसे काम करने चाहिए। इसके अलावा अमावस्या पर कई उपाय भी किए जाते हैं जिससे व्यक्ति को खास लाभ मिलता है। अगर आप शनि दोष या फिर पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो भी भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2023) आपके लिए फायदेमंद हैं। कुछ खास उपायों को कर आप शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय (Bhadrapada Amavasya 2023 Upay)

आज 14 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या पर आपको किसी पवित्र नदी के किनारे विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। अगर संभव हो तो गरीब-जरूरतमंद लोगों को कपड़े और अन्न दान में दें।

शनि दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय (Shani Dosh Ke Upay)

अगर आप शनि दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको अमावस्या के दिन काली चीजें जैसे काल रंग के वस्त्र, काले जूते का दान करना चाहिए। आप काले कुत्ते को इस दिन तेल लगी रोटी खिलाते हैं तो भी आपको शनि दोष से राहत मिलती है।

पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय (Pitra dosh ke upay)

अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको इस दिन पीपल के पेड़ का उपाय जरूर करना चाहिए। स्नान के बाद आपको आज अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे पितरों को शांति मिलती है साथ ही शनि दोष में भी फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।