newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानिए किस भगवान की होती है पूजा और क्यों

Pradosh Vrat: आज यानी 16 दिसंबर को प्रदोष व्रत है। इस व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। ये (प्रदोष व्रत) त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। प्रत्येक महीने में दो बार प्रदोष व्रत आता है। पहला कृष्ण पक्ष में वहीं दूसरा शुक्ल पक्ष में। वैसे तो प्रदोष व्रत में भगवान भोले भंडारी की पूजा का विधान है लेकिन भोलेनाथ के साथ ही इस दिन माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है

नई दिल्ली। आज यानी 16 दिसंबर को प्रदोष व्रत है। इस व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। ये (प्रदोष व्रत) त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। प्रत्येक महीने में दो बार प्रदोष व्रत आता है। पहला कृष्ण पक्ष में वहीं दूसरा शुक्ल पक्ष में। वैसे तो प्रदोष व्रत में भगवान भोले भंडारी की पूजा का विधान है लेकिन भोलेनाथ के साथ ही इस दिन माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत भगवान गणेश की पूजा के साथ ही होती है। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत आज गुरुवार को पड़ रहा है। गुरुवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।

शुभ मुहूर्त

दिसम्बर 16 (मार्गशीर्ष), शुक्ल त्रयोदशी प्रारम्भ – 02:01 AM
दिसम्बर 17 (मार्गशीर्ष), शुक्ल त्रयोदशी समाप्त – 04:40 AM
प्रदोष काल- 05:27 PM से 08:11 PM

shiv ji

क्या है प्रदोष व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हफ्ते के सातों दिनों के प्रदोष व्रत का अपना एक विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है जो भी व्यक्ति गुरु प्रदोष व्रत करता है उसे मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस व्रत से न केवल व्रती को फायदा होता है बल्कि उनकी संतान पक्ष को भी इसका लाभ मिलता है।