newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2022: 18 या 19 कब मनेगा होली, अगर आपको भी है कंफ्यूजन, तो जान ले कब है रंगोत्सव

Holi 2022: रंगो से भरा यानी होली का त्योहार इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से, 18 को और हिन्दू पंचागों के हिसाब से 19 मार्च को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 17 मार्च को होलिका दहन व 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।

नई दिल्ली। होली का त्योहार रंग, गुलाल और उमंगो और उत्साह से भरा होता है। लेकिन साल 2022 में होली के डेट को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन पैदा हो गया है। वैसे तो हिंदू पंचांगों के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। लेकिन डेट की बात करें 18 मार्च और 19 मार्च को लेकर लोगों के बीच उलझन बनी हुई है।

holi

रंगो से भरा यानी होली का त्योहार इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से, 18 को और हिन्दू पंचागों के हिसाब से 19 मार्च को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 17 मार्च को होलिका दहन व 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होती है और इसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को लोग होली खेलते हैं। इस दिन सरकारी और निजी कार्यालयों में छुट्टी भी रहती हैं।

वहीं, अगर बात करें हिंदू कैलेंडरों की तो होली चैत्र मास कृष्ण पक्ष सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा में मनाई जाती है, जो 19 मार्च को है। इस दिन प्रतिपदा दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक है। ऐसे में हिंदू पंचांगों के अनुसार, होली मनाने के लिए 19 मार्च का दिन ही प्रशस्त माना जाएगा।

holi

पंडितों के अनुसार, 17 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 3 मिनट पर और चतुर्दशी तिथि का मान दिन में 1 बजकर 2 मिनट तक पश्चात संपूर्ण दिन और रात की पर्यंत पूर्णिमा है। यह पूर्णिमा दूसरे दिन 18 मार्च को दिन में 12 बजकर 52 मिनट तक है। 17 मार्च को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से रात 12 बजकर 57 मिनट तक भद्रा भी है। पूर्णिमा तिथि के पूर्वार्द्ध में भद्रा का निवास होता है।

होलिका दहन के विषय में कहा गया है कि होलिका दहन, भद्रा रहित पूर्णिमा की रात में ही किया जाए। दिन में चतुर्दशी या प्रतिपदा में होलिका दहन मनाना निषेध होता है। इसलिए इस साल होलिका दहन 17 मार्च की रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद और 18 मार्च को सूर्योदय (छह बजकर दो मिनट) से पूर्व ही मान्य रहेगा। बताया कि सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि का मान नहीं होने से होली 19 मार्च को ही मनाई जाएगी।