newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

6 January Rashifa: आज आपके लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए इस राशिफल में…

6 January Rashifa: आज 6 जनवरी है। आज गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है जिससे चंद्रमा और गुरु के शुभ संयोग से गजकेसरी योग बन रहा है। आज दोपहर तक सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र प्रभाव में बना रहेगा।

नई दिल्ली। आज 6 जनवरी है। आज गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है जिससे चंद्रमा और गुरु के शुभ संयोग से गजकेसरी योग बन रहा है। आज दोपहर तक सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र प्रभाव में बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए इस राशिफल में…

मेष- मेष राशि के जातक आज आपको विदेश जाने का आमंत्रण मिल सकता है। ऐसे में अपनी आंखें और कान दोनों खुले रखें। यह मौका अपने हाथ से बिल्कुल ना जाने दें। विदेश जाने का यह मौका आपका निजी भी हो सकता है और किसी काम से भी संबंधित हो सकता है। जिस जगह पर आप काम करते हैं। वहां आपको थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ेगी लेकिन उससे आपको ही फायदा होगा। आपको अगर फायदा पाना है तो थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी।

वृषभ- वृषभ राशि के जातक आज आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको 2 गुना फायदा मिल सकता है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार अच्छे से विचार कर लें। आज आप की विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन या फिर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। आपको कोई अच्छी खबर जरूर मिलेगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज आपको किसी बात का तनाव रह सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका आज का दिन किसी दोस्त के साथ टैक्स मैसेज या फिर फोन पर बात करते हुए गुजरेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ समय के लिए तनाव आएगा। प्रमोशन और मनचाहे ट्रांसफर के योग बनते दिख रहे हैं।

कर्क- कर्क राशि के जातक जिनका अपना कोई छोटा व्यापार है उन्हें अपने कर्मचारियों से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कितनी ही मजबूरी हो लेकिन कोई गलत फैसला ना लें। जो भी काम करने की सोच रहे हैं। उसे पहले से जांच परख लें उसके बाद ही किसी तरह का फैसला लें।

सिंह- सिंह राशि के जातक परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। इस राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज दिन खुशी भरे माहौल में बीतेगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन इस राशि के जातकों के आर्थिक लाभ और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से आज आप मुलाकात कर सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

तुला- तुला राशि के जातक आज आपका कोई दोस्त आपको ईमेल या फिर फोन करेगा। कोई दोस्त आपके घर पर कुछ दिनों के लिए रहने भी आ सकता है। ऐसे में आप उसकी देखभाल के लिए तैयार रहें। आज का दिन आपके लिए हर तरफ से खुशियां लेकर आएगा। जिस जगह आपने बहुत पहले निवेश किया था आज आपको वहां से फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक जो कि छात्र हैं उन्हें आज थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी इस मेहनत का फायदा भी आपको मिलेगा। घर की सुख सुविधाओं से जुड़ा कोई नया सामान आप खरीद सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।

astro

धनु- धनु राशि के जातकों को बीते कुछ दिनों से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। अगर आप योजना बनाकर और ध्यान लगाकर काम करेंगे तो आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होंगी। किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थितियां हैं अपनों से बात करके आप उसका रास्ता निकालेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

मकर- मकर राशि के जातक कार्य करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अपने नजरिए में थोड़ा बदलाव लेकर आए। कड़ी मेहनत करें आपको इसका नतीजा जरूर मिलेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट में अपनी उर्जा लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट से आपको 2 गुना फायदा होगा। सरकारी अधिकारियों की नौकरी में तबादले का योग बन रहा है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अगर जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है तो आपकी मुस्कान उनकी नाराजगी को दूर कर देगी। अपने समय को सकारात्मक चीजों में बताएं। आपको फायदा और सफलता दोनों मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।