newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ganga Dussehra 2022: अगर आपके भी घर में रखा हुआ है गंगाजल?, तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

Ganga Dussehra 2022: ज्यादातर हिंदुओं के घर में गंगा जल भी मिल जाता है लेकिन कई बार अंजाने में लोग इसे घर में रखने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि गंगाजल को घर में रखते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाए। हम आपको खबर में इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं ऐसे में इसे आखिर तक जरूर पढ़ें।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गंगाजल (Gangajal) को बहुत पवित्र माना जाता है। जन्म से लेकर मरण तक, गंगा का जल का हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा नदी (Ganga River) को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसी मान्यता भी है कि गंगा जी के दर्शन मात्र से मनुष्यों के किए गए पाप खत्म हो जाते हैं और गंगा जल को छूने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। आपने भी देखा होगा कि जब भी घर या मंदिर में पूजा- पाठ, शुद्धिकरण जैसे शुभ कार्यों होते हैं तो गंगाजल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ज्यादातर हिंदुओं के घर में गंगा जल भी मिल जाता है लेकिन कई बार अंजाने में लोग इसे घर में रखने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि गंगाजल को घर में रखते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाए। हम आपको खबर में इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं ऐसे में इसे आखिर तक जरूर पढ़ें।

ganga jal

गंगाजल घर में रखते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

प्लास्टिक बोतल- ज्यादातर लोग गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में भरकर रखते हैं। अगर आपने भी अपने घर में गंगा जल प्लास्टिक की बोतल में रखा हुआ है तो ऐसा भूलकर भी न करें। गंगाजल को हमेशा चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन में भरकर रखा जाना चाहिए।

शुद्ध स्थान पर रखें- गंगा जल को रखे जाने वाले बर्तन के साथ ही इसकी शुद्धि का बहुत ध्यान रखना चाहिए। इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए हमेशा गंगाजल को पूजा घर में रखें जाना चाहिए। घर का ईशान कोण पवित्र माना जाता है। ईशान कोण घर की उत्तर-पूर्व दिशा को कहते हैं। ऐसे में गंगाजल को इसी दिशा में रखना चाहिए।

ganga jal

गंदे हाथों से न छुएं- गंगा जल का इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आप शुद्ध हों। अगर आपका शरीर और मन दोनों ही शुद्ध और साफ नहीं है तो आपको गंगा जल को नहीं छूना चाहिए। कहा ये भी जाता है कि जिस घर में गंगा जल होता है वहां पर मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जो लोग गंदे हाथ से गंगाजल छूते हैं तो उन्हें ग्रह दोष लगता है।

अंधेरे में न रखें गंगाजल- गंगा जल को रखने की भी खास व्यवस्था होती है। इसे घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है ऐसे में इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इसे यानी गंगाजल को कभी भी अंधेरे कमरे या फिर किसी अंधेरे कोने में न रखें।