newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucky Dreams: अगर आपको भी दिखें सपने में इस तरह की चीजें, तो लगने वाली है आपकी लॉटरी

Lucky Dreams: ऐसे सपनों के बारे में भी स्वप्न शास्त्र में बताया गया है जिन्हें देखने के बाद व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है साथ ही खुशियां भी मिलती है। तो आज हम आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताएंगे जो अगर आपको भी दिखें तो समझ जाइए आपको भी जल्द पैसों की प्राप्ति होगी…

नई दिल्ली। सपने तो हम सभी देखते हैं लेकिन ऐसे बहुत कम ही सपने होते हैं जो हमें जागने के बाद भी याद रहते हैं। ये सपने कभी हमारी दिनचर्या से जुड़े होते हैं, तो कभी हमें आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। जी हां, स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे सपनों के बारे में भी स्वप्न शास्त्र में बताया गया है जिन्हें देखने के बाद व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है साथ ही खुशियां भी मिलती है। तो आज हम आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताएंगे जो अगर आपको भी दिखें तो समझ जाइए आपको भी जल्द पैसों की प्राप्ति होगी…

dreams..

कमल का फूल देखना

कमल का फूल धन की देवी महालक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होता है। अगर आप अपने सपने में कमल का फूल देखते हैं तो आपको इस बात को मान लेना चाहिए कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है। इस सपने का अर्थ ये होता है कि आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला होता है।

सपने में हाथी को देखना

हिंदू धर्म में हाथी को बहुत ही शुभ बताया गया है। वास्तुशास्त्र में 20 हाथी को साथ देखना शुभ बताया गया है। अक्सर घर में हाथी की मूर्ति रखने की भी सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आपको सपने में हाथी दिख जाता है तो आपको ना सिर्फ खूब सारा पैसा प्राप्त होगा बल्कि मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

फलों से लदा हुआ पेड़

अगर आपको अपने सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ दिखता है तो इसका अर्थ ये होता है कि बहुत ही जल्दी आप अमीर होने वाले हैं। अगर ये सपना किसी व्यापारी को आता है तो ये उसे जल्द ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने वाला होता है।

dreams..

मधुमक्खी का छत्ता देखना

सपने में अगर आपको मधुमक्खी का छत्ता दिखता है तो ये भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है ये सपना जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलने का संकेत देता है।

खुद को दूध पीते हुए देखना

अगर आपको कोई ऐसा सपना देखा है जिसमें आप खुद को दूध पीते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ ये होता है कि आपको बड़ा लाभ होने वाला है। ये आपको धन लाभ होने का बड़ा संकेत भी देता है।

सूचना- इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।