newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2023 Daan: सावन के इस महीने में चमकानी है आपको अपनी सोई किस्मत, तो इन 6 चीजों का करें दान

Sawan 2023 Daan: इस महीने में कुछ खास चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका दान (Sawan 2023 Daan) करने से आपको शुभ फलों का प्राप्ति होती है। 

नई दिल्ली। सावन का महीना (Sawan 2023) 4 जुलाई से शुरु हो चुका है। इन महीने में शिवकृपा पाना काफी आसान होता है। सच्चे मन से भोलेनाथ का ध्यान करते हुए एक लोटा जल चढ़ाने से ही शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं। सावन का महीना (Sawan Somwar 2023) काफी पवित्र होता है। इस महीने में कुछ खास चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका दान (Sawan 2023 Daan) करने से आपको शुभ फलों का प्राप्ति होती है।

Masik Shivratri

सावन में जरुर करें इन 6 चीजों का दान

  • सावन के महीने में चावल का दान शुभ माना जाता है। शिव पुराण में बताया गया है कि अगर आपकी तरक्की रुक गई है तो आपको एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा गरीब-जरूरतमंद लोगों को भी चावलों का दान करना शुभ होता है।
  • सावन के महीने में काले तिल का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं काले तिल को अगर सावन, सोमवार या फिर शनिवार के दिन दान में दिया जाए तो इससे शनि की साढ़ेसाती में राहत मिलती है। राहु-केतु दोष का सामना कर रहे लोगों को भी काले तिल का दान करने पर इससे छुटकारा मिलता है।

mahashivratri2

  • बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि सावन में नमक का दान भी किया जाता है। कहा जाता है कि अगर आपको बुरा दिन चल रहा है तो आपको नमक सावन के महीने में जरूर दान करना चाहिए। शिवपुराण में भी इस बात का जिक्र किया गया है।
  • रुद्राक्ष को शिवजी का ही अंश माना जाता है ऐसे में सावन के महीने में इनका भी दान किया जाता है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली और अकाल मृत्यु से बचने के लिए भी सावन में रुद्राक्ष का दान कर सकते हैं।

Masik Shivratri

  • अगर आप कालसर्प दोष का सामना कर रहे हैं तो आपको सावन में चांदी का दान करना चाहिए। जिन दंपत्ति की संतान नहीं है उन्हें भी सावन महीने में चांदी की चीजों का दान करना चाहिए।