newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope : कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (29 नवंबर से 5 दिसंबर)

Weekly Horoscope : आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली। आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सेहत संबंधी मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी, लोन संबंधी मामलों में यह हफ्ता आपको सफलता दे सकता है। इस हफ्ते आप धन का निवेश कर सकते हैं। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के अच्छे योग इस हफ्ते आपके लिए बने रहेंगे। इस हफ्ते व्यर्थ की उलझनों से बचने की सलाह रहेगी।

china astrology

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सामान्य फल प्राप्त होंगे। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। पुराना अटका हुआ पैसा इस हफ्ते आपको मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपको थोड़ा संभलकर चलने की सलाह रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, गलत खानापीना आपको दिक्कत दे सकता है। संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए इस हफ्ते आप किसी से सलाह-मशविरा ले सकते हैं। छात्र वर्ग को इस हफ्ते उत्तम परिणाम मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आप अपनी सेहत संबंधी किसी समस्या को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते धन का व्यय अधिक हो सकता है। जीवनसाथी को लाभ मिल सकता है तथा उनके साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आप अधिक परिश्रम करेंगे तथा सफल भी होंगे। माता की सेहत आपको कुछ चिंतित कर सकती है। भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता शुभ समाचार दे सकता है। धन को लेकर परिश्रम बना रह सकता है। संतान के साथ वाद-विवाद से बचें। मन को शांत रखने की सलाह रहेगी।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। पारिवरिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। धनलाभ के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। प्रेमप्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी। धन खर्च के योग बन सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संतान के साथ प्रेमभाव बनाकर चलें।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि जातकों को शुरुआत में यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रयासों में आपको इस हफ्ते सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

astro

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी। यात्रा का योग बनेगा तथा आपके खर्च भी इस हफ्ते बढ़ सकते हैं। इस हफ्ते आपके मन में कोई बात परेशान कर सकती है। पारिवारिक सहयोग इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न बने रहेंगे। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। कामकाज को लेकर इस हफ्ते भागदौड़ बनी रह सकती है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। यात्रा हो सकती है।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग धन का लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपको व्यापार से अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। हफ्ते का मध्य भाग आपको किसी प्रकार की प्रसन्नता दे सकता है। इस हफ्ते आपके पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यो में सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका पराक्रम तथा उत्साह अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ बहस न करें। छात्रों को उचित लाभ मिलने के योग रहेंगे। प्रेमी वर्ग के लिए हफ्ते का अंतिम भाग शुभ रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको सेहत संबंधी कोई समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ के सोच-विचार और वाद-विवाद से दूर रहें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है।