newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Horoscope Today 4 February 2022 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope Today 4 February 2022: आज 4 फरवरी, शुक्रवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 4 फरवरी, शुक्रवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज करियर में सफलता हासिल होगी। आपके साथ ही पिता को भी अपने कार्यों में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। तिजोरी में भी पैसा जमा रहेगा। कुल मिलाकर आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। संतान सुख की भी प्राप्ति होगी। आपके कामों में तेजी आएगी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। हरे रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से आपको आज बचना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पिता की सेहत का आपको ख्याल रखने की जरूरत है। माता और संतान के खानपान पर भी नजर बनाए रखें। किसी भी बूरी स्थिति से बचने के लिए आपको एक छोटी से मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सा शहद भरकर उसे ढककर कहीं बरामदे में दबा देना चाहिए।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक आज आपको परिवार के लोगों के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने के लिए ज्यादा कोशिश करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक बना हुआ है। किसी भी तरह के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको मंदिर में भिगोए हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज आपके मुंह से निकले हुए शब्दप्रभावशाली रहेंगे। लोग आपकी बातों और आप से प्रभावित होंगे। धैर्य रखें इससे आपको फायदा भी होगा। शिक्षा से जुड़े काम में फायदा मिलेगा। अगर आपको शुभ फलों की प्राप्ति करनी है तो आप किसी महिला के हाथ में आज चांदी का छल्ला पहनाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में आपको मेहनत ज्यादा करने की जरूरत है। संतान का सुख मिलने में थोड़ी परेशानी सामने आ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अशुभ स्थिति से बचने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

astrology

तुला राशि

तुला राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर आपको सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। काम में आपको अपनी माता का सहयोग भी मिलेगा। किसी भी काम के प्रति आपको धैर्य रखने की जरूरत है इसी से आपको सफलता हासिल हो गई। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। शुभ फल के लिए आपको अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। हर काम में उनकी सहायता भी आपको मिलेगी। आज आप अपनी बातों को दूसरों के सामने अच्छे से रख पाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले बेहतर होगी। शुभ फल पाने के लिए रात को हरे मूंग की दाल को भिगोकर अगले दिन जानवरों को खिला दें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। व्यापार में वृद्धि के लिए आपको मेहनत लगातार करती रहनी चाहिए। संतान सुख पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। अशुभ फलों से बचने के लिए चांदी की कोई चीज आपको धारण करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आपको राजा के समान सुख की प्राप्ति होगी। भरपूर यश और सम्मान दोनों मिलेगा। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों के मामले में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए जितना हो सके हरी रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है। बहन -बुआ-मौसी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें।

china astrology

मीन राशि

मीन राशि के जातक मेहनत के बल पर धन कमा पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी संतान आगे रहेगी आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप अपने हर काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।