newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan 2021: आपको ध्यान देने की जरूरत है कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस दौरान कई काम वर्जित होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।

नई दिल्ली। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, शनिवार को लग रहा है। ये ग्रहण सबसे लंबी अवधि का होगा, जो 1 मिनट और 54 सेकंड का होगा। इस दौरान सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा की छाया में छिप जाएगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसी वजह से इसमें सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भले ही इसके नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन सूर्य एक है, इसलिए इसके प्रभावों से बचा नहीं जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Surya garhan Sun

ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस दौरान कई काम वर्जित होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।

क्या ना करें

— सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित है।

— इस दौरान कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

— सूर्य ग्रहण में नाखून काटना, कंघी करना मना है।

— ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।

— इस दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

क्या करें

— सूर्य ग्रहण के दौरान दान का काफी महत्व है इसलिए इस दिन दान करें।

— ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरुर करें।

— ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।

— साथ ही ग्रहण के दौरान घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें।

— ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।