newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: जानें इस बार सूर्य ग्रहण पर क्यों नहीं लगेगा सूतक

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ये ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा।

नई दिल्ली। इस साल सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लग रहा है। जो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान शुभ काम और पूजा पाठ नहीं किए जाते। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, यही कारण है कि शुभता में कमी आ जाती है। हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था अब इसके 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

जानें क्यों नहीं लगेगा सूतक

सूर्य ग्रहण के दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ये ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा। इस बार सूतक काल लागू नहीं होगा क्योंकि इस बार ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा। इस ग्रहण को आप भारत में नहीं दिख पाएंगे। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए सूतक के नियम भी यहां मान्य नहीं होगे।

इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ये ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा।