newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hariyali Teej 2023: शिव-गौरी सा प्यार रहेगा बरकरार, बस हरियाली तीज पर कर लें ये उपाय

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का व्रत करने से उन कन्याओं को भोलेनाथ जैसा वर प्राप्त होता है। आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अगर हरियाली तीज पर करते हैं तो आपकी जिंदगी में शिव-गौरी सा प्यार बना रहेगा।

नई दिल्ली। आज 19 अगस्त 2023, शनिवार को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) का पर्व मनाया जा रहा है। हरियाली तीज पर्व (Hariyali Teej) सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन को महिलाएं त्योहार की तरह मनाती हैं। हाथों में मेहंदी लगाकर सोलाह श्रृंगार करती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से शादीशुदा जीवन में आने वाली परेशानियों का भी अंत होता हैं। ऐसे में सुहागिन महिलाएं इस व्रत को जरूर करती हैं। उन कन्याओं को भी ये हरियाली तीज (Teej 2023) का व्रत जरूर करना चाहिए जो कि शादी के योग्य हो गई हैं और खुद के लिए सुयोग्य वर की तलाश कर रही हैं। हरियाली तीज का व्रत करने से उन कन्याओं को भोलेनाथ जैसा वर प्राप्त होता है। आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अगर हरियाली तीज पर करते हैं तो आपकी जिंदगी में शिव-गौरी सा प्यार बना रहेगा।

Hariyali Teej 2023

हरियाली तीज पर जरूर करें उपाय (Hariyali Teej 2023 Upay)

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी में आ रही दिक्कतें दूर हों और आप जल्दी से दूल्हा या दूल्हन बने तो हरियाली तीज पर एक पीला कपड़ा लेकर इसमें सवा किलो चने की दाल, पांच गुड़ की डली, हल्दी की पांच गांठ, पीले रंग के पांच फूल, पांच पीले सिक्के-पांच हल्दी से रंगे हुए जनेऊ और पांच हकीक पत्थर डालें। अब अपने घर के मंदिर में रखें और हर दिन पूजा पाछ करके अपनी शादी की प्राथर्ना करें।

Hariyali Teej 2023

  • अगर आपके शादीशुदा जीवन में प्यार कम और लड़ाईयां ज्यादा होने लगी हैं तो आज हरियाली तीज पर शिवलिंग का हल्दी और केसर मिले दूध से अभिषेक करें। शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ‘‘ऊँ गृहस्थ सुख सिद्धये रुद्राय नमः।” मंत्र का भी जाप करें। अब भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करें।

Sawan Shivratri 2023

  • अगर आपकी शादी नहीं हुई है और चाहती हैं कि आपको एक अच्छा वर मिले तो आप तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने के साथ ही 11 दीप भी जलाए। इससे आपको मनचाहा वर मिलेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।