newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Durga Pooja: जानिए मां दुर्गा के वाहन पर आगमन और प्रस्थान का यह रहेगा देश-दुनिया पर प्रभाव

Durga Pooja: अबकी शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) का आरंभ शनिवार को हो रहा है। ऐसे में देवी भागवत पुराण के कहे श्लोक के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है

अबकी शारदीय नवरात्र का आरंभ शनिवार को हो रहा है। ऐसे में देवी भागवत पुराण के कहे श्लोक के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल हो सकता है। सरकार को किसी बात से जन विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कृषि के मामले में आने वाल साल सामान्य रहेगा। देश के कई भागों में कम वर्षा होने से कृषि का हानि और किसानों को परेशानी होगी।

durga

इस शारदीय नवरात्र एक ही वाहन पर होगा आगमन

वैसे तो मां भगवती का वाहन शेर है लेकिन मां हर साल नवरात्र के दिनों में अलग-अलग वाहन से भक्तों को दर्शन देने आती हैं। देवी भगवती पुराण के अनुसार, मां दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं, वह आने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं। जैसे इस बार मां का आगमन अश्व यानी घोड़े पर हो रहा है और वापसी मां भैंसे पर करेंगी। साथ ही यह भी एक संयोग है कि चैत्र में आने वाली नवरात्रों में भी मां अश्व पर ही विराजमान होकर पृथ्वी पर आएंगी।

यह रहेगा देश-दुनिया की रहेगी स्थिति

durga 2

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस प्रकार दो नवरात्रों में एक ही वाहन पर आने से यह शुभ संकेत नहीं है। नवरात्र शनिवार को शुरू हो रहे हैं और शनि पश्चिम दिशा के स्वामी हैं और घोड़े को भी इस दिशा का कारक माना गया है। इस वजह से पश्चिमी देशों में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे प्राकृतिक आपदा, आंधी-तुफान या फिर आतंकवादी जैसी घटना से परेशान हो सकता हैं। साथ कोरोना जैसी महामारी फिर से अपना प्रचंड रूप ले सकती है।

दिन: तिथि: देवी मां: दिनांक: सप्ताह का वार नवरात्रि दिन 1 : प्रतिपदा : मां शैलपुत्री पूजा व घटस्थापना : 17 अक्टूबर 2020 : शनिवार: मां शैलपुत्री पूजा- यह देवी दुर्गा के नौ रूपों में से प्रथम रूप है। मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं और इनकी पूजा से चंद्रमा से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं।

दिन का रंग: प्रतिपदा- पीला रंग नवरात्रि दिन 2 : द्वितीया : मां ब्रह्मचारिणी पूजा : 18 अक्टूबर 2020 : रविवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा- ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

दिन का रंग: द्वितीया- हरा रंग नवरात्रि दिन 3 : तृतीया : मां चंद्रघंटा पूजा : 19 अक्टूबर 2020 : सोमवार —: मां चंद्रघंटा पूजा – देवी चंद्रघण्टा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

Durga pooja10

दिन का रंग: तृतीया- भूरा रंग नवरात्रि दिन 4 : चतुर्थी : मां कुष्मांडा पूजा : 20 अक्टूबर 2020 : मंगलवार —: मां कूष्मांडा पूजा – मां कूष्माण्डा सूर्य का मार्गदर्शन करती हैं अतः इनकी पूजा से सूर्य के कुप्रभावों से बचा जा सकता है।

दिन का रंग: चतुर्थी- नारंगी रंग नवरात्रि दिन 5 : पंचमी : मां स्कंदमाता पूजा : 21 अक्टूबर 2020 : बुधवार —: मां स्कंदमाता पूजा – देवी स्कंदमाता बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से बुध ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

दिन का रंग: पंचमी- सफेद रंग नवरात्रि दिन 6 : षष्ठी : मां कात्यायनी पूजा : 22 अक्टूबर 2020 : गुरुवार —: मां कात्यायनी पूजा – देवी कात्यायनी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से बृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

दिन का रंग: षष्टी- लाल रंग नवरात्रि दिन 7 : सप्तमी : मां कालरात्रि पूजा : 23 अक्टूबर 2020 : शुक्रवार —: मां कालरात्रि पूजा – देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

दिन का रंग: सप्तमी- नीला रंग नवरात्रि दिन 8 : अष्टमी : मां महागौरी (दुर्गा महा अष्टमी पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा) : 24 अक्टूबर 2020 : शनिवार —: मां महागौरी पूजा – देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

Durga pooja9

दिन का रंग: अष्टमी- गुलाबी रंग नवरात्रि दिन 9 : नवमी : मां सिद्धिदात्री (नवरात्रि पारणा विजय दशमी) : 25 अक्टूबर 2020 : रविवार

विजया दशमी 2020 – इस साल दशमी 26 अक्टबूर को, लेकिन श्रीराम के हाथों 25 अक्टबूर को ही हो जाएगा रावण का संहार —: मां सिद्धिदात्री पूजा – देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

दिन का रंग: नवमी- बैंगनी रंग नवरात्रि दिन 10 : दशमी : दुर्गा विसर्जन : 26 अक्टूबर 2020 : सोमवार भारत भी होगा प्रभावित इस वाहन के असर से अमेरिका और चीन में ज्यादा तनाव हो सकता है, जिसका खामियाजा पश्चिमी देशों को भुगतना पड़ सकता है। साथ ही तुर्की और फ्रांस के संबंधों में ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही साम्प्रदायिकता और युद्ध जैसा खतरा बना रहेगा। इसका असर भारत पर भी देखने को मिलेगा। जनता को बेरोजगारी और मंहगाई जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

पंडित दयानन्द शास्त्री जी के अनुसार इस वर्ष देवी अश्व पर आ रही हैं जो कि युद्ध का प्रतीक होता है। इससे शासन और सत्ता पर बुरा असर होता है। सरकार को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु जिन लोगों पर देवी की विशेष कृपा होगी उनके अपने जीवन में अश्व की गति के सामान ही सफलता की प्राप्ति होगी। इसलिए नवरात्रि के दौरान पूरे मन से देवी की अरााधना करें, व्रत करें एवं मां प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करें।

Durga pooja8

इस वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्र का आरंभ शनिवार को हो रहा है। ऐसे में देवी भागवत पुराण के कहे श्लोक के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा।  अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल हो सकता है। सरकार को किसी बात से जन विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कृषि के मामले में आने वाल साल सामान्य रहेगा। देश के कई भागों में कम वर्षा होने से कृषि का हानि और किसानों को परेशानी होगी।

भारत देश के लिए ऐसी रहेगी मां की वापसी

Durga pooja7

मां भगवती की वापसी भैंसे से हो रही है, यह शुभ संकेत नहीं माना गया है। ऐसे में अगले एक साल तक देश में रोग और शोक बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही देश कई तरह की समस्याओं से घिरा रह सकता है। भारत-पाक और भारत-चीन के रिश्ते और खराब हो सकते हैं। अर्थव्यवस्था के लिए भी यह शुभ नहीं है। दुर्गा मां इस पर नवरात्रि घोड़े पर आ रही हैं औऱ इसके संकेत अच्छे नहीं है, ऐसे में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए नवरात्रि के दौरान पूरे मन से देवी की अराधना करें,व्रत करें ताकि देवी मां आपके सारे दुखों को कम कर दें।