newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2022: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी नहीं करें ये काम, बच्चे पर पड़ता है बुरा असर

Surya Grahan 2022: अगर आपके भी घर में कोई गर्भवती (Pregnant Women in Surya Grahan महिला है तो ये खबर जरूर पढ़ लें क्योंकि ऐसे कुछ काम होते हैं जिन्हें ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं (Pregnant Mahilaye na kare ye kam) को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें…

नई दिल्ली। आज यानी 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दौरान (Surya Grahan 2022 ke Niyam) चंद्रमा की छाया सूर्य पर पड़ेगी जिससे सूरज का करीब 64 प्रतिशत हिस्सा इससे ढक जाएगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से ही सूतक (Sutak) शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान कई कामों को करने की मनाही होती है खासकर महिलाओं को इस दौरान कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपके भी घर में कोई गर्भवती (Pregnant Women in Surya Grahan महिला है तो ये खबर जरूर पढ़ लें क्योंकि ऐसे कुछ काम होते हैं जिन्हें ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं (Pregnant Mahilaye na kare ye kam) को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें…

Surya Grahan 2022..

गर्भवती महिलाएं गलती से भी न करें ये काम

– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की धारदार चीजों को नहीं छूना चाहिए। इस दौरान ऐसी महिलाओं को कैंची जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

– गर्भवती महिलाओं ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे सुई आदि का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, काटना या छीलने जैसे काम भी नहीं करने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बच्चों के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

– ध्यान रखें कि कभी भी गर्भवती महिला को आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।

– गर्भवती महिला को ग्रहण काल में बिना किसी देव की मूर्ति को छुए जप करना चाहिए। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी करते रहना चाहिए।

– ग्रहण के समय में निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए।

– ग्रहण काल के दौरान अन्न और जल भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।

– ग्रहणकाल के दौरान स्नान यानी नहाना भी नहीं चाहिए, हमेशा ग्रहण खत्म होने के बाद ही स्नान करें।

सूचना- इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।