newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगने जा रहा है। जो 26 मई को पड़ रहा है। ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण दुनिया भर में दिखाई देगा।

नई दिल्ली। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगने जा रहा है। जो 26 मई को पड़ रहा है। ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण दुनिया भर में दिखाई देगा। लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखेगा।

आपको बता दें कि भारत में किसी भी ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसमें कई कार्यों की मनाही की जाती है। इस लेख में पढ़ें इस दौरान क्या करें क्या नहीं।

क्या न करें

1. वास्तविक ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ काम करने की मनाही होती है।

2. चंद्र ग्रहण के वक्त भगवान की मूर्ति नहीं छूनी चाहिए। साथ ही सूतक के चलते मंदिर के कपाट भी बंद रखे जाते हैं।

3. ग्रहण के दौरान भोजन बनाने और खाने दोनों ही कामों पर रोक होती है। ऐसा करने पर ग्रहों के बदलाव से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

4. ग्रहण के दौरान वाद-विवाद से बचने के लिए भी कहा जाता है। साथ ही बताया जाता है कि पति-पत्नी इस दौरान संयम रखें।

5. इस दौरान गर्भवती स्त्रियों को सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। ग्रहण का विपरीत असर बच्चे पर हो सकता है, इसलिए हमेशा अपने पास एक नारियल रखें।

क्या करें

1.  ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।

2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।

3. चंद्र ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।

lunar eclipse

4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

ग्रहण का समय

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 दिन को पड़ेगा। इस दिन बुधवार है, ये ग्रहण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुल 5 घंटे के लिए होगा।