newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: नारियल के इन प्रयोगों से चुटकियों में दूर होती हैं बधाएं, जानिए नारियल के चमत्कार और ज्योतिष उपाय

Astro Tips: ये जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है। हर शुभ कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर या फिर चढ़ाकर की जाती है। आइए आपको ‘श्रीफल’ कहे जाने वाले इस नारियल से जुड़े ज्योतिष उपायों के बारे में बताते हैं।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में नारियल का फल बहुत ही शुभ माना जाता है। हर शुभ काम में नारियल का प्रयोग किया जाता है। पूजा-पाठ, भोजन में तो इसका प्रयोग होता ही है, ये जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है। हर शुभ कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर या फिर चढ़ाकर की जाती है। आइए आपको ‘श्रीफल’ कहे जाने वाले इस नारियल से जुड़े ज्योतिष उपायों के बारे में बताते हैं।

1.अगर आपके मन में ऐसी कोई मनोकामना है, जो अरसे से पूरी नहीं हो रही है तो जटाओं वाला एक नारियल लेकर, तिल के तेल में थोड़ा सिंदूर मिलाकर उससे नारियल रंग दें। इसके बाद बेहद धीमी आवाज में ‘ॐ ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं ॐ’ का जप करते हुए 15 मिनट तक मां दुर्गा से उस मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना करें। इस प्रक्रिया को सात दिनों तक लगातार दोहराएं, और सातवें दिन इस नारियल को किसी नदी या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

2.कई दिनों से नाराज चल रहे पार्टनर को मनाने के लिए नारियल और कपूर पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर रख लें और रोजाना इसका तिलक लगाएं। ऐसा करने से प्रेमी/प्रेमिका कभी भी एक दूसरे को छोड़कर नहीं जाते और दोनों के बीच प्रेम-व्यवहार बना रहता है।

3.आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग माता लक्ष्मी को उनका प्रिय फल नारियल चढ़ाकर उनकी कृपा पा सकते हैं। इसके अलावा नारियल का लड्डू चढ़ाकर भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

4.नारियल के फल को काले कपड़े में बांधकर घर के बाहर लटकाने से घर पर लगी बुरी नजर दूर होती है।

5.जिन घरों में एकाक्षी नारियल की नियमित पूजा होती है, वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। दिन पर दिन उस घर में उन्नति होती रहती है। घर में खुशहाली बनी रहती है।

6.पूजा को सफल बनाने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने पूजा घर में नारियल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखना चाहिए।

7.पूजा में चढ़ाया नारियल अगर खराब निकलना अशुभ नहीं, बल्कि शुभ संकेतक होता है। इसका अर्थ है कि भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है, इसी वजह से वो अंदर से पूरा सूख गया है। इसे मनोकामना पूरी होने का संकेत भी माना जा सकता है।

8.बृहस्पतिवार के दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिठाई के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति पर चढ़ाने से बिजनेस में हो रहा घाटा दूर होता है।

9.सात शनिवार तक ॐ रामदूताय नम: मंत्र का जप करते हुए नदी के बहते जल में नारियल प्रवाहित करने से कुंडली का शनि दोष दूर होता है।

10.मंगलवार या शनिवार के दिन एक पानी वाला नारियल लेकर रोगी व्यक्ति ऊपर से 21 बार वारकर किसी देवस्थान पर चढ़ा देने से व्यक्ति रोगमुक्त होता है, साथ ही उसकी सभी बलाएं भी कटती हैं। इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उन्हें चोला चढ़ाना काफी शुभ होता है।