newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

March Festival 2022: महाशिवरात्रि से हुई मार्च की शुरुआत, त्योहारों और दिवस के लिहाज से बेहद खास है महीना

March Festival 2022: इस महीने जहां महाशिवरात्रि पर शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन है। वहीं राधा कृष्ण के प्रेम में रंगी होली का त्योहार भी इसी महीने आने वाली है। रगों का यह त्योहार होली इस साल 18 मार्च को मनाया जाएगा। उससे पहले इस महीने में रामकृष्‍ण जयंती, फुलैरा दूज, विनायक चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, गणगौर व्रत जैसे व्रत भी आएंगे।

नई दिल्ली। देवों के देव महादेव के आर्शीवाद से मार्च महीने की शुरुवात हो चुकी है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के साथ मार्च महीना का आगमन हो चूका है। इस महीने जहां महाशिवरात्रि पर शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन हैं। वहीं राधा कृष्ण के प्रेम में रंगी होली का त्योहार भी इसी महीने आने वाली है। रगों का यह त्योहार होली इस साल 18 मार्च को मनाया जाएगा। उससे पहले इस महीने में रामकृष्‍ण जयंती, फुलैरा दूज, विनायक चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, गणगौर व्रत जैसे व्रत भी आएंगे। महीने के आखिर में रंग तेरस और मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। व्रत और उपवास करने वालों के लिए ये महीना बहुत फलदायी होगा।

Rngbhari ekadashi

इस साल मार्च 2022 का महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद खास है। मार्च  में कौन -कौन से व्रत त्‍योहार आने वाले हैं।

यहां देखें-

01 मार्च – मंगलवार – महाशिवरात्रि व्रत

02 मार्च – बुधवार – स्‍नान दान श्राद्ध अमावस्या

4 मार्च – शुक्रवार- रामकृष्ण जयंती और फुलैरा दूज

6 मार्च – रविवार- विनायक चतुर्थी

8 मार्च – मंगलवार- षष्ठी व्रत

10 मार्च – गुरुवार- रोहिणी व्रत, दुर्गा अष्टमी व्रत और होलाष्टक की शुरुवात

11 मार्च – शुक्रवार- बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी

12 मार्च – शनिवार- नंदगांव में लट्‌ठमार होली का आयोजन

VRAT...

14 मार्च – सोमवार – आमलकी, रंगभरी एकादशी

15 मार्च – मंगलवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

17 मार्च – गुरुवार – व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन

18 मार्च – शुक्रवार – होली, वसंतोत्सव, स्‍नान दान पूर्णिमा, शब-ए-बारात, चैतन्य महाप्रभु जयंती और गणगौर व्रत प्रारंभ

21 मार्च – सोमवार – गणेश चतुर्थी व्रत

22 मार्च – मंगलवार- रंग पंचमी, हिन्दू नववर्ष के साथ चैत्र माह की शुरुवात

25 मार्च – शुक्रवार- शीतला अष्टमी, बासोड़ा, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि

29 मार्च – मंगलवार- प्रदोष व्रत

30 मार्च – बुधवार- मासिक शिवरात्रि, मधु कृष्ण त्रयोदशी और रंग तेरस

व्रत और त्योहारों के साथ मार्च में इन दिवसों को भी मनायें

मार्च साल का तीसरा महीना है। यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या 31 होती है। मार्च के दूसरे गुरूवार को “विश्व किडनी दिवस” मनाया जाता है।

04 मार्च  : – राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

08 मार्च  : – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

13 मार्च  : – नहीं धूम्रपान दिवस

15 मार्च  : – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

18 मार्च  : – आयुध निर्माण दिवस

21 मार्च  : – विश्व वन दिवस

WOMENS DAY

22 मार्च  : – विश्व जल दिवस / बिहार दिवस

23 मार्च  : – विश्व मौसम विज्ञान दिवस

24 मार्च  : – विश्व तापेदिक / क्षयरोग दिवस

26 मार्च  : – बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस

27 मार्च  : – विश्व रंगमंच दिवस

छुट्टी से मार्च महीने का आगमन, कुल 13 दिन रहेंगे बंद बैंक

मार्च महीने का आगाज महाशिवरात्रि के साथ होगा। इस मौके पर देश के अलग-अलग जोन बैंकों में कुल 13 दिन कामकाज नहीं होगा। इनमें रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। बैंक से जुड़े किसी काम के लिए घर से निकलने से पहले पूरी लिस्ट जरूर देख।