newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

May 2021 Vrat-Tyohar: ये हैं मई में आने वाले बड़े व्रत और त्योहार, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

May 2021 Vrat-Tyohar: मई (May Ke Vrat-Tyohar) का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत आने वाले हैं। जिसमें कालाष्टमी, शनि त्रयोदशी, मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा व्रत जैसे कई त्योहार शामिल हैं।

नई दिल्ली। मई (May Ke Vrat-Tyohar) का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत आने वाले हैं। जिसमें कालाष्टमी, शनि त्रयोदशी, मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा व्रत जैसे कई त्योहार शामिल हैं। ऐसे में आपसे कोई व्रत-त्‍योहारों छूट न जाये आइल लिए हम आपको इनकी पूरी लिस्‍ट यहां दे रहे हैं। इसे आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

pooja2

3 मई 2021, कालाष्टमी-

कालाष्टमी को काला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान इसे मनाया जाता है। कालभैरव के भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उनके लिए उपवास करते हैं।

07 मई 2021, वरूथिनी एकादशी-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इसके साथ ही इसी दिन रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, वल्लभाचार्य जयंती, जमात उल-विदा भी है।

8 मई 2021, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

9 मई 2021, मासिक शिवरात्रि, मातृ दिवस-

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। इसी दिन मातृ दिवस भी मनाया जाएगा।

11 मई 2021, दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या-

वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को वैशाख अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य, मंत्र जाप तथा पूजा-पाठ किया जाता है।

13 मई 2021, ईद उल-फितर-

ईद-उल-फितर इस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है। इस साल यह त्योहार 12-13 मई को मनाया जाएगा। यह त्योहार रमजान खत्म होने के बाद मनाया जाता है। इसे मीठी ईद के नाम से जाना जाता है।

14 मई 2021, परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया-

14 मई को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर्व मनाएं जाएंगे। भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार और सात चिरंजीवी में एक हैं, जो कलयुग के समय आज भी इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।

15 मई 2021, विनायक चतुर्थी-

विनायक चतुर्थी 15 मई को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

18 मई 2021, गंगा सप्तमी-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थी इसलिए इस दिन को गंगा जयंती और गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

20 मई 2021, मासिक दुर्गाष्टमी-

हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं।

21 मई 2021, सीता नवमी-

मान्यता है कि माता सीता का प्राकट्य वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इस पावन दिन को जानकी नवमी या सीता नवमी के नाम से जाना जाता है।

22 मई 2021, मोहिनी एकादशी-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है।

24 मई 2021, सोम प्रदोष व्रत-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

25 मई 2021, नरसिंह जयंती –

भगवान नरसिंह विष्णुजी के चौथे अवतार हैं जिन्होंने हिरण्कश्यपु का वध किया था। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नरसिंह जयंती हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है।

26 मई 2021, बुद्ध पूर्णिमा, बैसाख पूर्णिमा-

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव है।

27 मई 2021, नारद जयंती-

नारद जयंती प्रति वर्ष ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू धार्मिक आस्था के अनुसार, देवर्षि नारद का महत्वपूर्ण स्थान है।

29 मई 2021, संकष्टी चतुर्थी-

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।