newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nag Panchami : नागपंचमी पर इन चीजों के रुद्राभिषेक, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Nag Panchami : नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से कई लाभ होते हैं। वैसे तो सावन के पूरे महीने में किसी भी दिन रुद्राभिषेक करा सकते हैं। लेकिन नाग पंचमी का दिन रुद्राभिषेक करना अत्यंत ही शुभ माना गया है। रुद्राभिषेक कराने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। आपको बताते हैं कि किस वस्तु से रुद्राभिषेक करने से कौन सी इच्छा पूरी होगी।

नई दिल्ली। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। कहते हैं कि नाग पंचमी  के दिन सापों के 12 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नाग देवता को दूध भी चढ़ाया जाता है। यह तो सभी जानते हैं कि सांप भोलेनाथ के प्रिय हैं। इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं साथ ही इस दिन रुद्राभिषेक का भी लिए विशेष माना जाता है।

nag-panchami-

नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से कई लाभ होते हैं। वैसे तो सावन के पूरे महीने में किसी भी दिन रुद्राभिषेक करा सकते हैं। लेकिन नाग पंचमी का दिन रुद्राभिषेक करना अत्यंत ही शुभ माना गया है। रुद्राभिषेक कराने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। आपको बताते हैं कि किस वस्तु से रुद्राभिषेक करने से कौन सी इच्छा पूरी होगी।

nagpanchami

दूध

भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक कराने से परिवार में सुख शांति आने और संतान सुख की प्राप्ति की कामना पूर्ण होने की मान्यता है। भगवान शिव का अभिषेक गाय के दूध से करना चाहिए।

दही

इस दिन भगवान शिव का दही से भी अभिषेक किया जाता है। ऐसा करने से कार्य में तेजी आने लगती है। साथ ही घर या प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ भी प्राप्त होते हैं।

शहद

शिव का शहद से अभिषेक करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होने की मान्यता है। इससे वाणी दोष भी खत्म हो जाता है।

naga_panchami

इत्र

वहीं शिव शंकर का अभिषेक इत्र से करने से नींद की समस्या खत्म होती है। भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करना चाहिए।

घी

शिव का अभिषेक घी से करने से स्वास्थ्य अच्छा होता है। कहते हैं कि गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक घी से करें तो उनके कष्ट दूर होते हैं।

गंगाजल

कहते हैं कि भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करना चाहिए, ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।