newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: कभी भी दूसरों की ये 6 चीजें न करें इस्तेमाल, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

Vastu Tips: कहा जाता है अगर हम दूसरों की चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो हमें कई तरह का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी 6 चीजों के बारे में हमारी इस खबर में बताएंगे जो आपको गलती से भी दूसरो की इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा, हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें दूसरों की चीजें मांगने और इस्तेमाल करने से मना करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है वो आखिर ऐसा कहते क्यों हैं?…क्या आप जानते हैं वास्तु में भी इसे लेकर कई बातें बताई गई है। कहा जाता है अगर हम दूसरों की चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो हमें कई तरह का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी 6 चीजों के बारे में हमारी इस खबर में बताएंगे जो आपको गलती से भी दूसरो की इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

rumal

ये हैं वो 6 चीजें…

रुमाल- वास्तु शास्त्र की मानें तो हमें कभी भी किसी दूसरे इंसान का रुमाल नहीं लेना चाहिए और न ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। दूसरों का रुमाल इस्तेमाल करने से उस व्यक्ति के साथ हमारे रिश्ते खराब हो जाते हैं। इतना ही नहीं इससे दोनों के बीच वाद-विवाद भी होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी किसी की रूमाल का इस्तेमाल करते हैं तो करना छोड़ दें।

घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों ही तरीकों से जोड़कर देखा जाता है। अपनी कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं जो लोग दूसरों की घड़ी पहनते हैं इससे उस व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।

अंगूठी- वास्तु में अंगूठी को लेकर भी कई चीजें कही गई है। ऐसा कहा जाता है कि हमें कभी भी किसी और की अंगूठी मांग कर नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

pen

पेन- वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उनके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे उन्हें पैसों का भी नुकसान झेलना पड़ता है।

कपड़े- वास्तु की मानें तो कभी भी किसी इंसान को दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति के नकारात्मक गुण हमारे अंदर आ जाते हैं और जीवन में मुश्किलें आने लगती हैं।