newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Budhwar Upay: बुधवार के दिन गणेश जी को लगाएं इन चीजों का भोग, बप्पा देंगे सुख-समृद्धि का आशिर्वाद

Budhwar Upay: बुधवार के दिन कुछ खास उपाय भी करने के लिए कहे जाते हैं जिससे व्यक्ति पर गणेश जी अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। चलिए आपको बताते हैं बुधवार (Budhwar Ke Upay) के दिन किन उपायों से बप्पा प्रसन्न होंगे जिससे आपका घर धन-धान्य से भर रहे…

नई दिल्ली। देवों के देव भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश कई नामों से जाने जाते है। बप्पा, विधर्नहर्ता, विनायक जैसे नामों से जाने-जाने वाले गणेश जी को पूजनीय कहा जाता है। यही वजह है कि हर शुभ काम का शुरुआत गणेश जी की पूजा से ही होती है। हफ्ते के हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। इसी तरह बुधवार का दिन गणेश जी का माना जाता है। जो भी इस दिन बप्पा की पूजा करता है वो उसकी सारे दुख हर लेते हैं। बुधवार के दिन कुछ खास उपाय भी करने के लिए कहे जाते हैं जिससे व्यक्ति पर गणेश जी अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। चलिए आपको बताते हैं बुधवार (Budhwar Ke Upay) के दिन किन उपायों से बप्पा प्रसन्न होंगे जिससे आपका घर धन-धान्य से भर रहे…

Budhwar Upay

बुधवार के दिन इन उपायों से प्रसन्न होंगे बप्पा

  • गणपति बत्ता को गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप किसी मंदिर में बुधवार के दिन जाएं और बप्पा को इसका भोग लगाएं। ये आसान उपाय करने से बप्पा के साथ ही मां लक्ष्मी की भी आपको कृपा मिलेगी।
  • ये तो सभी जानते हैं कि गणेश जी को मोदक प्रिय हैं। ऐसे में आप जब बुधवार के दिन मंदिर जाएं तो बप्पा को मोदक जरूर चढ़ाएं।
  • जो लोग किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को बुधवार के दिन 21 या 42 जावित्री अर्पित लेकर बप्पा को अर्पित करनी चाहिए। ये उपाय आपकी आर्थिक परेशानी को दूर करता है।

Budhwar Upay

  • बुधवार के दिन गाय को साबुत मूंग गाय को खिलाने से भी फायदा मिलता है। जो लोग कर्ज से परेशान हैं उन लोगों को बुधवार के दिन साबुत मूंग उबालकर उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इससे कर्ज से उन्हें छुटकारा मिलता है।
  • गणेश जी को दूर्वा और लड्डू भी काफी पसंद है ऐसे में आप बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर आप इसे जरूर चढ़ाएं। इससे बप्पा भक्त पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

  • जो लोग बप्पा से अपनी किसी इच्छा को पूरी करवाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को 2 मुट्ठी मूंग लेकर अपने ऊपर घुमा लेना चाहिए फिर इसे बहते जल में प्रवाहित करें। जब आप इस मूंग को जल में प्रवाहित कर रहे हो तो इस दौरान अपनी मनोकामना मन में दोहराते रहें।
  • बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने के बाद उनके मस्तक में सिंदूर लगाएं। बाद में इसे अपने माथे में भी लगा लें। ये उपाय करने से आपके हर काम बनने लगेंगे।