newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021: धनतेरस पर है खरीदारी या निवेश का प्लान तो मिस ना करें ये खास योग, मिलेगा तिगुना लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर अगर आपका खरीदारी या निवेश का प्लान है तो आपको कुछ खास योग मिस नहीं करने चाहिए। इन उपायों से आपको तिगुना लाभ मिलेगा।

नई दिल्ली। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2021) मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरी (Dhanvantri) की पूजा की जाती है। इस दौरान घर में नया सामान लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर को पड़ने वाला है। धनतेरस पर अगर आपका खरीदारी या निवेश का प्लान है तो आपको कुछ खास योग मिस नहीं करने चाहिए। इन उपायों से आपको तिगुना लाभ मिलेगा।

त्रिपुष्कर योग

इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में जो भी काम करते हैं उसका तिगुना फल मिलता है। इसलिए इस बार निवेशकों के लिए ये अच्छा मौका है। इस दिन जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका तीन गुना फल मिलेगा। इसके अलावा जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, ये योग इनके लिए काफी लाभदायक है।

dhanteras12_1508061008_618x347

3 ग्रह आ रहे साथ

धनतेरस के दिन सूर्य, मंगल और बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध और मंगल की युति धन योग का निर्माण करती है। तो वहीं सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग को राजयोग की श्रेणी में भी रखा गया है। तुला राशि के लिए राज योग बन रहा है, जो व्यापार की कारक राशि मानी जाती है। इसलिए कारोबारी इस दिन निवेश करेंगे तो काफी लाभ होगा।