newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhadrapada Amavasya 2023: भाद्रपद अमावस्या पर आज दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Bhadrapada Amavasya 2023: आज हम आपको बताएंगे उन 4 राशि वालों के बारे में जिनके लिए भाद्रपद अमावस्या शुभ रहने वाली हैं। इन राशि वालों को भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2023) पर धन-संपत्ति और कारोबार में मुनाफा होगा।

नई दिल्ली। एकादशी तिथि हो या फिर चतुर्थी तिथि…हिन्दू और सनातन धर्म में हर तिथि का खास महत्व होता है। ठीक इसी तरह अमावस्या तिथि को भी महत्व दिया गया है। इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Amavasya 2023:) आज 14 सितंबर दिन गुरुवार को है। इस बार की अमावस्या (Bhadrapada) काफी खास है क्योंकि कुछ दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। इन दुर्लभ संयोगों का असर कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। तो वहीं, कई राशि वालों के लिए बुरा भी रहेगा। आज हम आपको बताएंगे उन 4 राशि वालों के बारे में जिनके लिए भाद्रपद अमावस्या शुभ रहने वाली हैं। इन राशि वालों को भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2023) पर धन-संपत्ति और कारोबार में मुनाफा होगा।

अमावस्या पर इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये अवास्या काफी शुभ रहेगी। आपके जो काम रुके हुए थे वो पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ की भी संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जो जातक हैं उन्हें आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में आपको मुनाफा होगा। हर काम आपके सफल होंगे और रुके हुए कामों में भी तेजी आएगी। इस राशि के लोगों के लिए आज अमावस्या पर शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी शुभ रहेगा। भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके सभी कामों को सफल बनाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जो जातक हैं उनके लिए ये भाद्रपद अमावस्या खुशी के पल लेकर आएगी। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा होगा। पद भी बढ़ सकता है। देवों के देव महादेव की आराधना करें आपके फायदा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो लोग हैं उनके लिए भी आज कई खुशखबर सामने आएंगी। व्यापार बढ़ेगा, मेहनत के परिणाम मिलेंगे और मा-सम्मान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आपके लिए दिन शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।