newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जानें कैसा दिख रहा सूर्यग्रहण, यहां देखिए लाइव तस्वीरें और वीडियो

साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। इस ग्रहण में सूर्य किसी चमकीले छल्ले की तरह नजर आता है। इस दौरान सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है। इस साल ये ग्रहण 5 घंटे 49 मिनट का है।

नई दिल्ली। साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लग चुका है। इस ग्रहण में सूर्य किसी चमकीले छल्ले की तरह नजर आता है। इस दौरान सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है। सुबह 9.16 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। इस साल ये ग्रहण 5 घंटे 49 मिनट का है।

भारत के किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण?

राजस्थान के सूरतगढ़ और अनूपगढ़, हरियाणा के सिरसा, रतिया, कुरुक्षेत्र, जाखल और यमुनानगर के अलावा यह सूर्य ग्रहण उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली, जोशीमठ और तपोवन जैसी जगहों पर नजर आने वाला है। इसके अलावा यह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, गया, गोरखपुर, जालंधर, सूरत और कानपुर में भी नजर आएगा।

यहां देखें लाइव अपडेट्स

सबसे पहले कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

21 जून को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण सबसे पहले गुजरात के भुज में 9 बजकर 58 मिनट पर नजर आ सकता है। असम के दिबरूगढ़ में 2.29 मिनट पर ग्रहण की आखिरी झलक दिखेगी। यानी भारत में सूर्य ग्रहण करीब साढ़े चार घंटे रहेगा। सूर्य ग्रहण की इसी चार घंटे की अवधि में भारत की तमाम जगहों पर अंधेर छाने लगेगा।

दुनियाभर में कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

21 जून को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में दिखाई देने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, चीन, सेंट्रल अफ्रीका के देश, कॉन्गो, इथोपिया, नॉर्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और यूरोप के अलग-अलग देशों में दिखाई देगा।