newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shravan 2021: रुद्राक्ष की माला भगवान शिव के इस मंत्र का करें जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

Shravan 2021: सावन के पावन महीने में शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला से किया जाना चाहिए। इसके पीछे का कारण रुद्राक्ष की माला का भगवान शिव को प्रिय होना है। कहा जाता है जो भी शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करता है उसे भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। आपको महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए।

नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में भगवान शिव के मंदिरों में भीड़ देखी जा सकती है। ये पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित होता है। कहा जाता है जो भी व्यक्ति इस महीना भोले भंडारी की मन से पूजा अर्चना करता है उसे प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको शिव के ऐसे मंत्र बताएंगे जिसका जप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

rudraksha 2

रुद्राक्ष की माला

सावन के पावन महीने में शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला से किया जाना चाहिए। इसके पीछे का कारण रुद्राक्ष की माला का भगवान शिव को प्रिय होना है। कहा जाता है जो भी शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करता है उसे भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। आपको महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए।

7-Mukhi-Rudraksha-Premium-14-Hand

महा मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात् !!

संपुटयुक्त महा मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!

लघु मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।

किसी दुसरे के लिए जप करना हो तो-ॐ जूं स (उस व्यक्ति का नाम जिसके लिए अनुष्ठान हो रहा हो) पालय पालय स: जूं ॐ।