newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sun Transit 2023: सूर्य वृषभ राशि में करेगा प्रवेश, इन चार राशि वालों की बदलेगी जिंदगी

Sun Transit 2023: कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी अच्छा होने वाला है। इस माह होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि में अच्छा प्रभाव डालने वाला है। इस राशि वालों को कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही इनके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। धन लाभ के भी आसार दिख रहे है। नौकरी में आपको अच्छा अवसर और ऑप्शन मिल सकता है।

नई दिल्ली। सभी ग्रहों में सूर्य ग्रह को काफी महत्व दिया गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को एक विशेष स्थान दिया गया है। सूर्य हर राशि में काफी प्रभाव डालता है, सूर्य का परिवर्तन हर राशि में देखने को मिलता है, और इसका परिवर्तन काफी खास भी माना जाता है। सूर्य हर महीने में राशि बदलता है और जिस भी राशि में जाता है इसका प्रभाव उस राशि में देखने को मिलता है। सूर्य के राशि में बदलने की प्रक्रिया को संक्रांति कहते है। आपको बता दें कि एक साल में 12 संक्रांति होती है। इस बार सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर राशि परिवर्तन करेगी। अब ऐसे में इसके परिवर्चन पर किस राशि में क्या असर पड़ेगा। हालांकि, 4 राशि पर इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा चलिए जानते है।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी अच्छा होने वाला है। इस माह होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि में अच्छा प्रभाव डालने वाला है। इस राशि वालों को कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही इनके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। धन लाभ के भी आसार दिख रहे है। नौकरी में आपको अच्छा अवसर और ऑप्शन मिल सकता है। साथ ही आपकी शादी शुदा लाइफ भी काफी अच्छी चलने वाली है।

सिंह राशि
इस महीने सिंह राशि वालों के लिए भी काफी अच्छा माना जा रहा है। उनकी राशि से सूर्य का गोचर इस माह दसवें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपका भी व्यवसाय हो, या कोई भी फील्ड हर फील्ड में आपको उन्नति मिलेगी। सिंह राशि वालों का इस साल सफलता का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा। आपका व्यापार भी काफी अच्छा चलने वाला है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी यह महीना काफी अच्छा माना जा रहा है। इस राशि वालों के लिए 9वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस कुंडली का 9वां स्थान धर्म का रहता है ऐसे में आपका धर्म और पूजा-पाठ की तरफ झुकाव होगा। आपको इस महीने कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। इस महीने आपको धन लाभ भी होगा इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपका किसी से लड़ाई-झगड़ा हुआ है तो आपको वो भी मसला टल सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों की बात करें तो सूर्य का गोचर आपकी कुंडली के पांचवे स्थान पर होगा। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही नौकरी करने वालों और सरकारी नौकरी वालों के लिए यह समय काफी अच्छा है। आपको इस महीने कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान और यश में वृद्धि देखने को भी मिलेगी।