newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chanakya Niti: घर में होने लगे ये 5 चीजें, तो समझ जाइए शुरू होने वाला है आपका बुरा वक्त

Chanakya Niti: चाणक्य ने उन 5 बातों का भी जिक्र किया है जो कि घर पर बुरा समय आने से पहले ही इसका संकेत देते हैं। चाणक्य का कहना है कि अगर व्यक्ति इन पांच बातों पर गौर करें तो वो बुरा समय आने से पहले ही सतर्क हो जाएगा और वक्त रहते उसका समाधान निकाल लेगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 5 संकेत जो आपको बुरा वक्त आने से पहले घर में मिलने लगते हैं

नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य एक बेहतर अर्थशास्त्री होने के साथ ही एक बेहतर नीतिकार भी थे। चाणक्य ने एक नीति शास्त्र का भी निर्माण किया जिसमें उन्होंने व्यक्ति को सफल होने और लक्ष्य पाने के तरीकों को समझाया है। इसके अलावा चाणक्य ने ऐसी भी कई बातों को बताया है जिन्हें अगर हर कोई अपने जीवन में उतार ले तो सभी समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। चाणक्य ने उन 5 बातों का भी जिक्र किया है जो कि घर पर बुरा समय आने से पहले ही इसका संकेत देते हैं। चाणक्य का कहना है कि अगर व्यक्ति इन पांच बातों पर गौर करें तो वो बुरा समय आने से पहले ही सतर्क हो जाएगा और वक्त रहते उसका समाधान निकाल लेगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 5 संकेत जो आपको बुरा वक्त आने से पहले घर में मिलने लगते हैं…

तुलसी का पौधा- चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ये बताया है कि अगर घर या फिर आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूखने लगे तो समझ जाइए कि आपकी जिंदगी में कुछ बुरा होने वाला है। तुलसी के पत्तों का सूखना घर पर आर्थिक संकट का संकेत देती है। ऐसे में जब भी आपके घर में तुलसी सूखने लगे तो सावधान हो जाएं।

शीशा- जिन लोगों के घरों में अक्सर ही शीशा या फिर कांच का सामान टूटता रहता है तो ये किसी बड़े संकट का संकेत देता है। कांच का सामान और बर्तनों का बार-बार गिरकर टूटना अशुभ माना जाता है। कई बार लोग टूटे-चटके हुए बर्तन भी घर में रख लेते हैं। ये भी अशुभ माने जाते हैं ऐसे में इन्हें तुरंत अपने घर से बाहर कर दें।

home

दीवारों- अगर आपके घर की दीवारों पर भी हमेशा सीलन बनी रहती है। बार-बार ठीक करवाने के बावजूद भी दीवारों का गिलापन खत्म नहीं होता तो आपको इसके उचित समाधान की जरूरत है। घर की दीवारों पर लगी सीलन और जाल घर रहने वाले लोगों के जीवन पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में कभी भी इन्हें घर में न होने दें।

झगड़े और तनाव- चाणक्य का कहना है कि जिन घरों में दिन-रात लड़ाई झगड़े होते हैं। वहां कभी भी मां लक्ष्मी और कुबेर नहीं रहते। इनके चले जाने से घर में पैसों की तंगी रहने लगती है और घर बर्बादी की तरफ चलने लगता है।

mandir at home

पूजा-पाठ- हिन्दू धर्म में दो वक्त एक सुबह सूर्योदय से पहले और एक सूर्यास्त के बाद भगवान की पूजा का विधान बताया गया है। कहते हैं जिन घरों में भगवान की पूजा नहीं होता या फिर लोग पूजा करने से भागते हैं वो लोग हमेशा मुसीबतों से घिरे रहते हैं। ऐसे में आप भी ईश्वर की भक्ति जरूर करें।