newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर आज ये 7 राशि वाले होंगे मालामाल, कान्हा की बरसेगी खास कृपा

Krishna Janmashtami 2023: कान्हा जी की खास कृपा आज कुछ राशि के लोगों पर रहेगी। इससे उन लोगों के सारे दुख तो दूर होंगे ही साथ ही धन लाभ भी होगा। तो चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए आज 7 सितंबर का दिन शुभ रहेगा…

नई दिल्ली। हैप्पी जन्माष्टमी…आज हर किसी के मुंह से यही सुनने को मिल रहा है। आज 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर कृष्ण मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। तरह-तरह की सजावटों के सामान से बाजार भरे हुए हैं। इस साल जन्माष्टमी की व्रत दो दिन मनाया जा रहा है। एक दिन पहले यानी 6 सितंबर को भी कई लोगों ने जन्माष्टमी मनाई थी। वहीं, कई लोग आज 7 सितंबर को इसे मना रहे हैं। आज 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व कई राशि के लोगों के बहुत शुभ रहने वाला है। जी हां, कान्हा जी की खास कृपा आज कुछ राशि के लोगों पर रहेगी। इससे उन लोगों के सारे दुख तो दूर होंगे ही साथ ही धन लाभ भी होगा। तो चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए आज 7 सितंबर का दिन शुभ रहेगा…

Janmashtami 2023

ये हैं वो लकी राशियां

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो लोग हैं उनके लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जो भी काम करेंगे सब सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जो जातक हैं आज आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार करने वालों को फायदा होगा। पैसे कमाने के नए मौके हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक हैं उन्हें अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगी। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको फायदा होगा।

Janmashtami 2023

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक हैं उन्हें भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलने से पद-प्रतिष्ठा में फायदा होगा। शादीशुदा हैं तो आपके पार्टनर के साथ संबंध गहरे होंगे। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जो जातक हैं उन्हें व्यवसाय में फायदा होगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की सहायता मिलेगी। सेहत भी ठीक ठाक रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं उन्हें अपने हर काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति और वाहन से जुड़े सौदे आपको फायदा पहुंचाएंगे। नई योजनाओं से भी आपको फायदा होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जो जातक हैं आज वो अपने विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। आज आप अगर कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।