newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अगर शुक्रवार को ऐसे करेंगे मां लक्ष्मी की पूजा तो बन जाएंगे धनवान

शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही धनवान भी बन सकते हैं।

नई दिल्ली। शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का अंत भी होता है। क्योंकि माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है इसलिए लोग धन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसे में हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धनवान बन सकते हैं।

lakshmi maa

ये करें उपाय

— आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक करना चाहिए। इससे व्यक्ति का आर्थिक संकट हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

— इस दिन घर के नॉर्थ ईस्ट में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सभी तरह की धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

— इस दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तु दान करना अधिक शुभकारी माना जाता है। इससे धन का लाभ होता है।

— आज के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाकर और पीला वस्त्र और दक्षिणा देनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

— आज के दिन लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें। फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

— आज के दिन भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं।

— श्रीयंत्र की भी पूजा करनी चाहिए। श्रीयंत्र की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं हल हो जाती हैं साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।