newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vaishakha Month : यहां पढ़ें वैशाख माह में क्या करें और क्या नहीं

Vaishakha Month : इस साल वैशाख मास (Vaishakha Month) 28 अप्रैल से शुरू हो गया है। जो 26 मई तक चलेगा। इस माह में स्नान और दान का विशेष महत्व है। लेकिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें करने की मनाही है।

नई दिल्ली। इस साल वैशाख मास (Vaishakha Month) 28 अप्रैल से शुरू हो गया है। जो 26 मई तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का काफी महत्व है। वैशाख मास हिंदू कैलेंडर में दूसरा महीना है। ये माह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इसी कारण ये माह बेहद ही शुभ होता है। इसमें भगवान विष्णु की जाती है।

इस लेख में हम आपको बताएंगी कि वैशाख माह में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। वैसे इस माह में स्नान और दान का विशेष महत्व है। लेकिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें करने की मनाही है। तो आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में।

क्या करें-

— इस माह में जलदान का महत्व विशेष माना गया है। इस माह में आप अपनी छत पर पक्षियों के लिए पानी रख सकते हैं। इसके अलावा अपने पूर्वजों के नाम के प्याऊ लगवा सकते हैं।

— इस माह में दान-पुण्य का खास महत्त्व हैं। ऐसे आपको जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। ये काफी शुभ माना जाता है।

— इस माह में किसी जरुरतमंद व्यक्ति को पंखा दान किया जाए तो शुभ माना जाता है।

— इस माह में हर दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

— इस माह में स्नान के समापन के दौरान बुद्ध पूर्णिमा के दिन नदियों में दीपदान करना बेहद ही फलदायी माना गया है।

क्या न करें-

— इस माह तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।

— इस माह में दिन में सोना नहीं चाहिए और भगवान विष्णु का स्मरण करते रहना चाहिए।

— इस माह में जयादा भोजन नहीं करना चाहिए। दो बार से ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए।

— इसके अलावा सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना चाहिए।