newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LPG Price Hike: नए महीने के पहले दिन आम आदमी की जेब को लगा महंगाई का झटका, कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं

LPG Price Hike: अक्टूबर महीने के पहले ही दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई को लेकर लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल गैस कंपनियों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर के दामों में अब 43.5 रुपये की भारी बढ़त कर दी है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि में खाने के दाम महंगा हो सकता है।

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने के पहले ही दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई को लेकर लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल गैस कंपनियों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर के दामों में अब 43.5 रुपये की भारी बढ़त कर दी है। इससे रेस्टोरेंट, ढाबे आदि में खाने के दाम महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल की ओर वेबसाइट के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर 1736.5 रुपये का हो गया है, जो पहले 1693 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा था। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में थोड़ी राहत दी गई है।

lpg

घरेलू गैस पर राहत

एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी आई थी। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था। सिलेंडर के इन दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं आया है। जिससे आम जनता की जेब को थोड़ी राहत मिल गई है।

LPG Cylinder

CNG के दाम

सरकार ने नैचुरल गैस (Natural Gas) की कीमत में भी 62 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नैचुरल गैस का उपयोग फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस तैयार करने के लिए किया जाता है। इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और फर्टिलाइजर की कीमत में भी तेजी आने के आसार लगाए जा रहे हैं।