newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Voter Id Card बनवाने का पूरा Process क्या है? दिए गए आसान स्टेप्स को Follow करें और बन जाएं भारत के वोटर

Voter Id Card: Voter-Id एक सरकारी प्रमाण पत्र है। इसे Voter ID, मतदाता पहचान पत्र, E-PIC नामों से भी जाना जाता है। इस आईडी से आपको नागरिकता के प्रमाण के साथ-साथ Democracy में मतदान का अधिकार भी मिलता है

नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव एक उत्सव की तरह होता है। चुनावों से पहले रैलियां, सभाएं, Loudspeaker, बैनर्स एक Grand Event की Feeling देते हैं। लेकिन इसके साथ ही लोकतंत्र में जनता के ऊपर सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी भी होती है। वो ज़िम्मेदारी है देश के लिए अपना नेता चुनने की। इसके लिए, 18 साल से ऊपर के हर नागरिक के लिए Vote करना ज़रूरी है। तो क्या आप Vote करते हैं? नहीं करते? क्यों? आपके पास Voter id नहीं है! कोई बात नहीं। अब आपको कम से कम मेहनत में अपना Voter I’d card बनवा का तरीका हम बताएंगे इस Report में।

क्या है Voter-Id card

Voter-Id एक सरकारी प्रमाण पत्र है। इसे Voter ID, मतदाता पहचान पत्र, E-PIC नामों से भी जाना जाता है। इस आईडी से आपको नागरिकता के प्रमाण के साथ-साथ Democracy में मतदान का अधिकार भी मिलता है। अगर आपकी उम्र 18 साल है या अगर आप कुछ महीने में 18 साल के हो जाएंगे तो आप नया Voter-Id Card बनवा सकते हैं।

इस अधिकार का प्रयोग करोड़ों भारतीय 2024 के लोकसभा चुनाव में करने वाले हैं। इसलिए जिनके पास ये Id नहीं है, वो अब Election Commission की Site पर जाकर Voter I’d के लिए apply कर सकते हैं।

कैसे करें Voter I’d के लिए Apply

इसके लिए सबसे पहले Online Enrolment करना होता है। Election Commission की Website पर जाकर सबसे पहले Registration करवाना होता है।

अगर आप इसे और Detail में जानना चाहते हैं, तो ये steps Follow करें।

1. सबसे पहले Election Commision Of India की Voter’s Portal https://voters.eci.gov.in/ पर Visit करें।

2. यहां Homepage पर आपको Login या Sign-up का Option दिखेगा।

3.Account नहीं है तो आप Sign-up करेंगे, अगर पहले से Account है तो Login करेंगे।

4. अगर आपको नया Voter id card बनवाना है तो आप पहले Box में जाएंगे , जहां New Registration For General Electors लिखा हुआ है, फिर Fill Form 6 पर click करेंगे।

5. इसके बाद Form-6 को भरेंगे। फार्म भरते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। भरी हुई हर जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

6. इसके बाद आपको अपने फोटोग्राफ, Original ID और Address Proof के साथ सभी Documents Upload करने होंगे।

7.  अपनी दी गई जानकारी को चेक करें और Submit के बटन पर क्लिक कर दें।

8. Submit बटन दबाने के बाद आपका Application जमा हो जाएगा।

9. इसके बाद आपको एक reference number मिलेगा जिससे आप अपने Voter id को track कर सकेंगे।

10. आपका Voter ID कार्ड बनने या Update होने के बाद आपको E-Mail या फोन पर कंफर्मेशन मिल जाएगी।