newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mayhem In Share Market: बैंक फ्रॉड का शेयर बाजार पर जबरदस्त कहर, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

प्री-ओपनिंग में बाजार की हालत बेहद खराब दिख रही है। सेंसेक्स में 1432 अंकों की जबरदस्त गिरावट देखी गई और ये 56720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.72 फीसदी या 298.60 अंकों की गिरावट के साथ 17076 के लेवल पर कारोबार हो रहा था।

मुंबई। यूक्रेन संकट और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर आज शेयर मार्केट में दिखा। बीएसई का सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक गिरकर खुला। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट है और ये 17 हजार के आंकड़े से नीचे आ गया है। बाजार पर एबीजी शिपयार्ड के बैंक फ्रॉड का असर भी दिख रहा है। इस बैंक फ्रॉड में 28 बैंकों को कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने 22000 करोड़ से ज्यादा की चपत लगाई है। पिछले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार 58152 पर बंद हुआ था। उस दिन 773 अंक की गिरावट हुई थी।

share market

निफ्टी में आज सवा 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी करीब 400 अंक तक लुढ़क गया। निफ्टी में बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे हैं। बैंक निफ्टी में खबर लिखे जाने तक 1092 अंकों यानी करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। सारे 12 बैंकों के शेयर लाल निशान पर हैं।

 

share marketप्री-ओपनिंग में बाजार की हालत बेहद खराब दिख रही है। सेंसेक्स में 1432 अंकों की जबरदस्त गिरावट देखी गई और ये 56720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.72 फीसदी या 298.60 अंकों की गिरावट के साथ 17076 के लेवल पर कारोबार हो रहा था।