newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से दोनों ही तेल उत्पादों पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार को डीजल की कीमत में जहां 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो वहीं पेट्रोल भी (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

नई दिल्ली। आज शुक्रवार 8 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों की ओर से दोनों ही तेल उत्पादों पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार को डीजल की कीमत में जहां 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो वहीं पेट्रोल भी (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। आज शुक्रवार को दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 92.12 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

petrol-pump

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 103.54 92.12
मुंबई 109.54 99.92
चेन्नै 101.01 96.60
कोलकाता 104.23 95.23
भोपाल 112.07 101.17
रांची 98.09 97.24
बेंगलुरु 107.14 97.77
पटना 106.59 98.65
चंडीगढ़ 99.67 91.85
लखनऊ 100.60 92.55

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol diesel shots new

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।