newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल की आज ये है नई कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव में आ रही गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें 1 दिसंबर को भी स्थिर बनी हुई हैं। आज महीने के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दोनों (पेट्रोल और डीजल) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट (New Variant) का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों पर पड़ रहा है। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड के दाम में भी कमी आई है। कच्चे तेल के भाव में आ रही गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें 1 दिसंबर को भी स्थिर बनी हुई हैं। आज महीने के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दोनों (पेट्रोल और डीजल) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें, ये लगातार 27वां दिन है जब भारतीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं कर लोगों को राहत दी गई है। इस राहत के बाद आज 1 नवंबर को दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल 103.97 रुपये तो वहीं डीजल की कीमत 86.67 पर बनी हुई है।

petrol diesel shots new

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा दाम

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
चंडीगढ़ 94.23 80.09
लखनऊ 95.28 86.80
देहरादून 99.41 87.56
दमन 93.02 86.90
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.98 83.89
नोएडा 95.51 87.01

हर दिन बदलती हैै तेल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

bharat petroleum

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर में कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।