newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: एक महीने से नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में डीजल की नई कीमत

Petrol-Diesel Price: भले ही महीने भर से तेल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई हो लेकिन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज (सोमवार, 16 अगस्तर 2021) भी पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आज लगातार 30 वां दिन है जब पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। हालांकि इससे पहले आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 17 जुलाई को बदलाव देखने को मिला था। अब लगभग करीब एक महीने से भी अधिक समय गुजर चुका है जब पेट्रोल-डीज़ल के दामों में स्थिरता देखी जा रही है।

petrol petrol

19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 के पार

भले ही महीने भर से तेल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई हो लेकिन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो इनमें मध्य1 प्रदेश, महाराष्ट्र , राजस्थाशन, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्मूे एवं कश्मीमर, ओड़िशा, सिक्किम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल है।

जानें आज आपके शहर के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नै 101.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
भोपाल 110.20 98.67
रांची 96.68 94.84
बेंगलुरु 105.25 95.26
पटना 104.25 95.57
चंडीगढ़ 97.93 89.50
लखनऊ 98.92 90.26

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol diesel shots new

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।