newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, जानिए किस कीमत में मिल रहा आज पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Today: लगातार 18 वें आज तेल उत्पादों के दाम में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत के बावजूद तेल उत्पाद रिकार्ड स्तर पर बिक रहा है।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। हालांकि बावजूद इसके तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में स्थिरता बनाई हुई है। आज शनिवार 18 सितंबर के लिए तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल (Petrol) और डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। लगातार 18 वें आज तेल उत्पादों के दाम में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत के बावजूद तेल उत्पाद रिकार्ड स्तर पर बिक रहा है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली 101.19 88.62
मुंबई 107.26 96.19
चेन्नै 98.96 93.26
कोलकाता 101.62 91.71
भोपाल 109.63 97.43
रांची 96.21 93.57
बेंगलुरु 104.70 94.04
पटना 103.79 94.55
चंडीगढ़ 97.40 88.35
लखनऊ 98.30 89.02

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol Pump in delhi and rest india

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।