newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन का असर : जोमैटो ने लिया बड़ा फैसला, इतने कर्मचारियों की होगी छंटनी

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। जिसकी वजह से कई कंपनियों का नुकसान हुआ है। जिसमें फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो भी शामिल है। लॉकडाउन में जोमैटो को तगड़ा घाटा हुआ है।

नई दिल्ली। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। जिसकी वजह से कई कंपनियों का नुकसान हुआ है। जिसमें फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो भी शामिल है। लॉकडाउन में जोमैटो को तगड़ा घाटा हुआ है।

Zomato

लॉकडाउन के चलते लगभग पिछले दो महीने से सभी रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स बंद होने की वजह से जोमैटो को नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब कंपनी ने मजबूरन अपने कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। साथ ही मौजूदा कर्मचारियों के वेतन में भारी कटौती भी होने की संभावना जताई जा रही है।

zomato

13% कर्मचारियों की नौकरी जाएगी

कंपनी के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने बताया कि पिछले कई महीनों से जोमैटो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कारोबार बिलकुल ठप्प पड़ने की वजह से कर्मचारियों को काम पर रखना एक चुनौती है। इसीलिए कंपनी अपने मौजूदा 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगा।

zomato 1

दीपेंद्र ने आगे बताया कि बचे हुए कर्मचारियों को भी रख पाना एक चुनौती है। कंपनी ने फिलहाल बचे कर्मचारियों की सैलरी में भी कटौती करने का फैसला किया है।