newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना की बढ़ी रफ्तार : एक दिन में आए 9,987 नए केस, कुल संख्या हुई दो लाख 66 हजार से अधिक

इस महामारी के चलते पूरे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है। इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 7 हजार 466 हो गई है।

नई दिलली। कोरोना की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक दिन में आने वाले नए मामलों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में एक दिन में 9,987 नए मामले सामने आए हैं और 331 मौतें हुई हैं।

Corona nanomaterial

वहीं इस महामारी के चलते पूरे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है। इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 7 हजार 466 हो गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 5 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अब देश में कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा 1 लाख 29 हजार 214 हो गया है।

Coronavirus

आपको बता दें कि अभी देश में 1 लाख 29 हजार 917 एक्टिव केस हैं। आईसीएमआर की डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 41 हजार 682 लोगों का टेस्ट किया गया है। अब तक 49 लाख 16 हजार 116 का टेस्ट किया गया है।

वहीं सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित में कुल मरीजों का आंकड़ा 88 हजार को पार कर गया है और 3169 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के अंदर 2553 नए मामले सामने आए और 109 लोगों की मौत हो गई। यहां 40 हजार 975 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब 44 हजार 374 एक्टिव केस है।

Iraq Corona

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 30 मई से लेकर 6 जून तक 62 कोरोना मरीजों की मौत की लेट रिपोर्टिंग भी हुई है। कुल मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के करीब है, जिसमें 874 लोग जान गंवा चुके हैं।