नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 20,346 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 222 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,346 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,95,278 हो गई है। वहीं 222 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,50,336 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,28,083 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 1,00,16,859 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,346 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,95,278 हुई।
222 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,336 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,28,083 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,16,859 है। #COVID19 pic.twitter.com/AOpkmDtDqb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (6 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,84,00,995 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,37,590 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (6 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,84,00,995 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,37,590 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/ZfIuKIS9vP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,256 है जिसमें 88 सक्रिय मामले, 4,160 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,256 है जिसमें 88 सक्रिय मामले, 4,160 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/MtvhFFI7QF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2021
दिल्ली में कोरोना केस
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 654 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मामले 6,28,352 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से होने वाली 16 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, इसी के साथ कुल मरने वालों की संख्या 10,625 हो गई है। वहीं, 719 लोगों की रिकवरी से साथ कुल 6,13,246 लोगों की रिकवरी हुई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 654 नए #COVID19 मामले, 719 रिकवरी और 16 मौतें रिपोर्ट की गई।
कुल मामले: 6,28,352
कुल रिकवरी: 6,13,246
मृत्यु: 10,625
सक्रिय मामले: 4,481 pic.twitter.com/DktVSNFQyV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
विश्व में कोरोना के मामले 8.7 करोड़ के पार
पूरी दुनिया इस समय कोरोना ते कहर को झेल रही है। ऐसे में विश्व भर में कोरोनावायरस के कुल संक्रमण मामलों की संख्या 8.7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 18.8 लाख से अधिक हो गई हैं।