newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Virus: देश में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस 39 हजार से अधिक नए मामले, 546 नई मौत

Corona Virus: एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 35,342 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई। वहीं इस दौरान 483 नई मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई। बीते 24 घंटों में 38,740 लोग डिस्चार्ज भी हुए। इन नए डिस्चार्ज के मामलों के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,68,079 हुई। 

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर बढ़ने लगा है। बीते दिन जहां 35 हजार के करीब कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए थे तो वहीं आज शनिवार को देश में 39 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,13,32,159 हो गई है। मौत की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला रहा है 546 नई मौत के बाद कुल मौत की संख्या 4,20,016 हो गई है। हालांकि इस दौरान 35 हजार से अधिक नए लोग डिस्चार्ज हुए जिसके बाद कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 3,05,03,166 हो गई है। देश में संक्रमण की संख्या 4,08,977 बनी हुई है।

बीते दिन ये था अंकड़ा

एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 35,342 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई। वहीं इस दौरान 483 नई मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई। बीते 24 घंटों में 38,740 लोग डिस्चार्ज भी हुए। इन नए डिस्चार्ज के मामलों के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,68,079 हुई।