newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अब तक का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक कोरोना के मरीज

देश मे कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 96,169 है। इनमें से 36,824 अब तक ठीक हो गए हैं। कुल 3029 की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन 24 घंटों में अब तक 5242 नए मामले सामने आए हैं जिनमे से 157 की मौत हो गयी।

नई दिल्ली। देश मे कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 96,169 है। इनमें से 36,824 अब तक ठीक हो गए हैं। कुल 3029 की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन 24 घंटों में अब तक 5242 नए मामले सामने आए हैं जिनमे से 157 की मौत हो गयी।

Coronavirus
कोरोना के मामले में देश का रिकवरी रेट 38.29 फीसदी है। उधर यूपी में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर रणनीति बनाने पर काम जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ लॉकडाउन 4 पर चर्चा करेंगे।


शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक में हॉट स्पॉट, कंटेन्मेंट जोन के साथ साथ रिटेल शॉप्स को खोले जाने और इंटरस्टेट बस सर्विस की रूप रेखा पर भी चर्चा होगी। इसके साथ दिल्ली से नोएडा आवागमन को लेकर भी बातचीत हो सकती है।