newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 45,674 नए मामले आए सामने, 559 लोगों की मौत

Coronavirus: देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 45,674 नए मामले (New Case of Corona) सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 85,07,754 हो गई हैं।

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 45,674 नए मामले (New Case of Corona) सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 85,07,754 हो गई हैं। वहीं 559 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,26,121 हो गई है।

india corona

देश में 3,967 की कमी के बाद सक्रिय मामले 5,12,665 हो गई। 49,082 ​डिस्चार्ज के बाद ठीक हुए मामले 78,68,968 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 85 लाख 7 हजार 754 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 78 लाख 68 हजार 968 हो गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 121 है।

रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना से सक्रिय मामलों में हर रोज गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,967 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव केस की दर 6.11% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 49,082 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 92.41% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.48% है।

Corona Pic

विश्व में कोरोना का हाल

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.97 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु 1,249,010 की संख्या पार कर गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से रविवार को मिली।