newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid: देश में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले, दिल्ली में हो रही मौतों से दहशत

भारत में कोरोना के मामले रविवार को और बढ़ गए। ताजा मामले 258089 हैं और 385 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। इस दौरान 151740 मरीज ठीक भी हुए हैं। बीते कल पहले के मुकाबले 13000 कम मरीज मिले। इससे पहले दिन 271202 मरीज मिले थे।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले रविवार को और बढ़ गए। ताजा मामले 258089 हैं और 385 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। इस दौरान 151740 मरीज ठीक भी हुए हैं। बीते कल पहले के मुकाबले 13000 कम मरीज मिले। इससे पहले दिन 271202 मरीज मिले थे। इससे लग रहा है कि कोराना का पीक आकर अब मामले गिरने की ओर हैं। बहरहाल, ताजा केस मिलने के बाद सक्रिय मामले 1656341 हो गए हैं। जबकि, कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 35237461 हो गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक 486451 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि, ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी कुल मामले बढ़कर 8209 हो चुके हैं।

देश में पिछले 8 दिन में 16 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। 23 मई 2021 के बाद ये सबसे ज्यादा संख्या है। पिछले हफ्ते 7.84 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे। 5 राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरना के 14938 नए मरीज मिले हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 18286 मरीज मिले हैं। यहां लगातार मौतों की संख्या अब बढ़ रही है। दिल्ली में इस हफ्ते 203 मरीजों ने जान गंवाई है। जबकि, पिछले हफ्ते मृतकों की संख्या 51 थी। पंजाब की बात करें, तो यहां कल 7396 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 13 लोगों की मौत हो गई।

corona virus

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41327 नए मरीज मिले। यहां 29 मरीजों की जान महामारी ने ले ली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में कल 40386 लोग ठीक हो गए। अब तक ठीक होने वालों की संख्या 6800900 हो चुकी है। वहीं, कुल केस 7211810 और मृतकों की संख्या 141808 है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 और नए मरीज मिले हैं। अच्छी बात ये है कि महाराष्ट्र में मौत की दर 2 फीसदी से कम है।