नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में पहले के मुकाबले कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखने को जरूर मिल रही है, जो कि एक राहत की खबर है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 20,021 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 279 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,021 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,02,07,871 हो गई है। वहीं 279 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,47,901 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,77,301 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 97,82,669 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 20,021 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,07,871 हुई।
279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,901 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,77,301 है।
21,131 रिकवरी के बाद कुल रिकवरी की संख्या 97,82,669 हुई। pic.twitter.com/q01PnkQTcU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि 27 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,88,18,054 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,15,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (27 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,88,18,054 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,15,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/QPABae5kfB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से ठीक हुए मामलों की संख्या 97 लाख के पार पहुंची है।
भारत में कोरोना वायरस से ठीक हुए मामलों की संख्या 97 लाख के पार पहुंची: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/FeaolGbcdU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2020
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,184 है जिसमें 127 सक्रिय मामले, 4,049 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,184 है जिसमें 127 सक्रिय मामले, 4,049 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/5npdsLDymt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2020
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 757 हो गए हैं। वहीं, 939 रिकवरी और 16 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। इसी के साथ कुल मामले 6,22,851 हो गए हैं। वहीं, कुल रिकवरी 6,05,685, कुल मौतें 10,453 और कुल सक्रिय मामले 6,713 हो गए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 757 नए #COVID19 मामले, 939 रिकवरी और 16 मौतें रिपोर्ट की गई।
कुल मामले: 6,22,851
कुल रिकवरी: 6,05,685
कुल मौतें: 10,453
सक्रिय मामले: 6,713 pic.twitter.com/ODLpztPQBN— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2020
विश्व में कोरोना का कहर
वहीं, विश्व में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 8.07 करोड़ कस पार हो गई है। वहीं, इस महामारी से होने वाली मौतें 17.6 लाख से ज्यादा हो गई हैं।