नई दिल्ली। बुधवार को भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में कोविड के 37,875 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 37,875 नए केस सामने आए हैं। इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गई। वहीं एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 369 दर्ज की गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 39,114 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,22,64,051 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,91,256 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,875 नए मामले आए,39,114 रिकवरी हुई और 369 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 3,30,96,718
कुल रिकवरी: 3,22,64,051
सक्रिय मामले: 3,91,256
कुल मौतें: 4,41,411
कुल वैक्सीनेशन: 70,75,43,018 pic.twitter.com/pcyWcVoEb8— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2021
केरल की बात करें तो, राज्य में कोरोना के 25,772 नए मामले आए है, जबकि 189 लोगोंं की मौत हुई हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 17,53,745 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53,49,43,093 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
????? ?????https://t.co/Vr7WtJNmkH pic.twitter.com/omsL8TyLKb
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 8, 2021