newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन आए 2 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले

Corona India: देश में अब तक 26,34,76,625 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27,30,359 लोगों का टीकाकरण भी किया गया है।

नई दिल्ली। कोरोना से देश बेहाल होता जा रहा है। हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को यह संख्या 2,00,739 थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,185 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल मृत्यु संख्या 1,74,308 हो गई है। इस बीच सक्रिय मामले शुक्रवार को बढ़कर 15,69,743 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 1,18,302 मरीज ठीक होकर घर गये। वहीं 88.31 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ अब तक कुल 1,25,47,866 मरीज रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 14,73,210 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

CORONAVIRUS

देश में अब तक 26,34,76,625 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27,30,359 लोगों का टीकाकरण भी किया गया है। इसी के साथ अब तक 11,72,23,509 खुराक दी जा चुकी है।

Randeep Surjewala And digvijay singh

वहीं शुक्रवार को कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद के कोरोना संक्रमित होने को लेकर बताया कि, “मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।” वहीं रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी कि, उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, जो लोग पिछले 5 दिनों से मेरे संपर्क में रहे, वो खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखें, और जरूरी एहतियात बरतें। वहीं इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव आई हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।