newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव : मतदान शनिवार को, परिणाम मंगलवार को

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शनिवार को होगा। इन सीटों पर करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला शनिवार को वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी।

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शनिवार को होगा। इन सीटों पर करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भविष्य का फैसला शनिवार को वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।

Delhi Election BJP Congress AAP

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं।

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।