newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nita Ambani: BHU में प्रोफेसर बनाए जाने की खबर को नीता अंबानी ने बताया गलत, छात्र कर रहे थे विरोध

Nita Ambani: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने उस खबर को नकारा जिसमें बताया गया था कि उनको बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का विजिटिंग प्रोफेसर बनाया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों ने इस बात का कड़ा विरोध किया था।

नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने उस खबर को नकारा जिसमें बताया गया था कि उनको बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का विजिटिंग प्रोफेसर बनाया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों ने इस बात का कड़ा विरोध किया। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने बुधवार को इस मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि नीता अंबानी को बीएचयू की ओर से विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

BHU

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता का कहना है, ”बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर बनाई जाने की खबरें फर्जी हैं। नीता अंबानी को विश्वविद्यालय से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।”

छात्र कर रहे थे विरोध

इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों के एक समूह ने इसका कड़ा विरोध जताया। ऐसी खबरें आई थी कि बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय ने हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन को एक प्रस्ताव भेजकर नीता अंबानी को विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र में विजिटिंग फैकल्टी में शामिल होने के लिए कहा था। बता दें कि सामाजिक विज्ञान संकाय का महिला अध्ययन केंद्र लगभग 2 दशक पहले स्थापित किया गया था। इसमें विजिटिंग प्रोफेसरों के लिए 3 पद हैं।

Nita Ambani

बता दें कि नीता अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है। साल 2014 में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया। साल 2010 में उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन का गठन किया था। माना जा रहा था कि उनकी एक सफल महिला उद्यमी होने की छवि की वजह यह प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि अब इस खबर को फर्जी बताया गया।